Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Police Reviews Investigation of Sahara India Cases to Ensure Justice

सहारा ग्रुप से जुड़े कांडों की डीजीपी ने की समीक्षा

रांची में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सहारा इंडिया के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए साक्ष्य जुटाने और पीड़ितों को जल्दी न्याय दिलाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 21 Feb 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
सहारा ग्रुप से जुड़े कांडों की डीजीपी ने की समीक्षा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में सहारा इंडिया के खिलाफ दर्ज कांडों के अनुसंधान की समीक्षा डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की। पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा के क्रम में डीजीपी द्वारा सहारा ग्रुप से संबंधित लंबित कांडों में त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का सार्थक प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण उपकरणों का प्रयोग कर अधिक से अधिक साक्ष्य जुटाएं। साथ ही कांडों के पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराये गये साक्ष्य का गहराई से विश्लेषण कर दोषियों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करें। समीक्षा बैठक में एडीजी प्रशिक्षण सुमन गुप्ता, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, एएसपी सीआईडी दीपक कुमार व सीआईडी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें