Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Police Arrest Repeat Offenders in Mobile Snatching Case

जेल से छूटने पर दोबारा छिनतई करने पर भेजा गया जेल

रांची में छिनतई करने वाले आरोपी मोहम्मद रेहान और मुन्ना खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। इन दोनों ने हरसिंह महतो से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी, जिसमें से एक आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 11 May 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
जेल से छूटने पर दोबारा छिनतई करने पर भेजा गया जेल

रांची, वरीय संवाददाता। छिनतई करने वाले हिंदपीढ़ी के दो आरोपियों मोहम्मद रेहान और मुन्ना खान को अरगोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कई बार छिनतई की वारदात कर चुके हैं। साथ ही कई बार जेल भी जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों लोगों से फिर छिनतई करते हैं। बताया गया कि अरगोड़ा के हरसिंह महतो नौ मई को हरमू चौक से फोन पर बात करते हुए घर जा रहे थे। सहजानंद चौक के पास बाइक से दोनों आरोपी आए और उनका मोबाइल झपटकर भागने लगे।

शोर मचाने के बाद राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दूसरा आरोपी फरार हो गया, लेकिन आरोपी की निशानदेही पर मुन्ना को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें