Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Faces Unprecedented Heat Due to Lack of Rainfall Temperature Soars

मौसम का मिजाज: बारिश नहीं होने से इस गर्मी और ज्यादा तपेगी रांची

रांची में बारिश न होने के कारण इस गर्मी में तापमान पिछले 6 वर्षों के मुकाबले 6 से 7 डिग्री ऊपर जा चुका है। 1 से 3 मार्च के बीच न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 3 March 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज:  बारिश नहीं होने से इस गर्मी और ज्यादा तपेगी रांची

रांची, वरीय संवाददाता। बारिश नहीं होने से इस गर्मी रांची समेत झारखंड और ज्यादा तपने वाला है। इसका असर मार्च के शुरुआती दिनों में ही दिखने लगा है। एक से तीन मार्च की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 6 वर्षों की तुलना में 6 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। महीने के पहले ही तीन दिन में यह 21 डिग्री तक चला गया। ऐसे में रात के समय भी अभी से गर्मी सताने लगी है। पूर्वानुमान है कि राज्य में अभी बारिश के कोई संकेत नहीं है और आने वाले दिनों में पारा और उछाल ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च को रांची का न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री रहा, जो पिछले 6 साल की तुलना में करीब 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, गत रविवार को भी न्यूनतम तापमान 2019 से 2024 के बीच सर्वाधिक रहा। एक मार्च का तापमान भी इस अवधि में की तुलना में अधिक रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2019 और 2020 में इस समय बारिश हुई थी। यह क्रमश: 48.4 मिमी और 48.6 मिमी दर्ज की गई थी। ऐसे में दोनों वर्ष एक से तीन मार्च के बीच न्यूनतम पारा नीचे था। उसके बाद के वर्षों में भी बारिश न होने के बाद भी तापमान में मामूली वृद्धि हुई थी। लेकिन इस वर्ष बारिश नहीं हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान साफ रहेगा। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 18.9 डिग्री रहा। जमशेदपुर का तापमान 34.5 तथा न्यूनतम 20.9 और मेदिनीनगर का अधिकतम 34.1 तथा न्यूनतम 17.3 डिग्री रहा। राज्य में सबसे गर्म दिन सरायकेला खरसावां का रहा। यहां अधिकतम पारा 36.7 डिग्री सभी जिलों से अधिक रहा।

गर्मी बढ़ने ये कारण

- क्लाइमेट चेंज के कारण मार्च के शुरू में बदलाव

- इस समय जो सिस्टम बनता था वह नहीं देखा जा रहा

- बारिश नहीं होना भी बड़े कारणों में से एक मुद्दा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।