Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Education Department Launches Initiative to Enhance General Knowledge in Schools

वीडियो कॉल पर छात्रों से सीधे पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के प्रश्न

रांची जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। हर महीने सभी स्कूलों को 50 प्रश्न दिए जाएंगे और डीएसई वीडियो कॉल के माध्यम से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 20 Feb 2025 04:39 AM
share Share
Follow Us on
वीडियो कॉल पर छात्रों से सीधे पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान के प्रश्न

रांची। रांची जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए रांची जिला शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। इसके तहत अब जिला स्तर से प्रत्येक माह के लिए सभी स्कूलों को 50 प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वीडियो कॉल से जरिए डीएसई खुद विद्यार्थियों के सीखने का आकलन करेंगे। इसकी शुरुआत कर दी गई है। कुछ स्कूलों में डीएसई बादल राज वीडियो कॉल कर सीधे विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ रहे हैं। अब इसे नियमित किया जाएगा। स्कूलों को सामान्य रूटीन कक्षाओं के साथ सामान्य ज्ञान की तैयारी करानी है। डीएसई बादल राज ने कहा कि दिन के अनुसार प्रखंडों में वीडियो कॉल का समय बांट दिया गया है। किसी भी स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच औचक वीडियो कॉल कर प्रश्न पूछा जाएगा। यह पहल पहली से आठवीं तक के स्कूलों के लिए है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में देखा गया है कि देश-दुनिया के साथ झारखंड के बारे में उनका ज्ञान सीमित है। वे विषयवार किताबों की पढ़ाई तक सीमित हो जा रहे हैं। इसे देखते हुए रांची जिले में इस तरह की पहल की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें