रांची की 351 आंगनबाड़ी सेविकाओं को बांटे गए स्मार्टफोन
रांची में समेकित बाल विकास परियोजना ने शनिवार को 351 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन बांटे। यह योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें झारखंड के 36000 आंगनबाड़ी सेविकाओं को...

रांची, संवाददाता। समेकित बाल विकास परियोजना ने शनिवार को रांची सदर की 351 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन बांटे। समाहरणालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आराधना ने फोन बांटे। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के 36000 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए जाने की योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद राज्य के सभी बल विकास परियोजना कार्यालय को स्मार्टफोन भेज दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए जाने का काम शुरू हो चुका है।
मौके पर सुपरवाइजर संगीता कच्छप, मनीषा ज्योति, रंजना तिवारी, प्रीति रंजन शहीद कई आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।