Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRam Navami Celebration Community Spirit and Awards in Namkum

रामायण दल बडाम ने नामकुम के रामनवमी महोत्सव में प्रथम पुरस्कार जीता

रामनवमी के अवसर पर नामकुम में आयोजित महोत्सव में लोगों ने रामलला के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके चरित्र को अपनाने का संकल्प लिया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोगों को संबोधित करते हुए आपसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 7 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
रामायण दल बडाम ने नामकुम के रामनवमी महोत्सव में प्रथम पुरस्कार जीता

नामकुम, संवाददाता। रामनवमी में हमे रामलला के जीवन से सीख लेकर उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रभु श्रभ्राम के जन्मदिवस पर आज सड़क पर उतरे जनसैलाब को देख कर लग रहा था कि मानो अयोध्या सड़को पर उतर आई है। इतने अच्छी तरह से रामनवमी त्योहार सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद है। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रिववार को नामकुम में रामनवमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। वंही खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कांके विधायक सुरेस बैठा ने भी लोगों आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के लिए धन्यवाद देते हुए समाजिक समरसता बरकरार रखने की बात कही। कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए रामायण दल बडाम को तथा दुसरे स्थान के लिए जनजागृति क्लब कुम्हारटोली को और तीसरे स्थान के लिए महावीर मंडल कुटियातु और महवीर मंडल सिदरौल जोडा मंदिर को पुरस्कृत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें