रांची से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
रांची। परिचालन संबंधी कुछ कारणों से रेलवे ने रांची और हटिया से चलनेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें जम्मूतवी संबलपुर, हटिया आनंद विहार स्वर्णजयंती, रांची आनंदविहार एक्सप्रेस शामिल हैं।...

रांची। परिचालन से संबंधित कुछ कारणों से रेलवे ने रांची और हटिया से चलनेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें जम्मूतवी संबलपुर 23 और 25 फरवरी, हटिया आनंद विहार स्वर्णजयंती 27 फरवरी, रांची आनंदविहार एक्सप्रेस 27 फरवरी, हटिया आनंदविहार एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं रांची एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 26 फरवरी को वाराणसी, कानपुर, झांसी, इटारसी मार्ग से होकर चलेगी। हटिया रांची से होकर जानेवाली जम्मूतवी एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रही। रात 11 बजे रवाना हुई राजधानी एक्सप्रेस
रांची से नई दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को पांच घंटे लेट से रवाना हुई। लिंक रेक विलंब होने के कारण यहां से रवाना होनेवाली ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया। दिल्ली से रांची आनेवाली राजधानी एक्सप्रेस दिन में दो बजे रांची आयी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।