राहुल गांधी की सोच जगा रहा नया विश्वास : दीपिका
भारत समिट 2025 में राहुल गांधी ने वैश्विक लोकतांत्रिक राजनीति में हो रहे बदलावों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय...

भारत समिट 2025 रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो।
हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित भारत समिट 2025 के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वैश्विक लोकतांत्रिक राजनीति में हो रहे बुनियादी बदलावों और समकालीन चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आज के समय में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति ऐसी दूरदर्शी सोच देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राहुल गांधी का नेतृत्व युवाओं और समाज के वंचित तबकों में नया विश्वास जगा रहा है। भारत समिट 2025 का यह सत्र लोकतांत्रिक विमर्श को एक नई ऊर्जा प्रदान कर गया और भारत के उज्ज्वल, समावेशी और न्यायपूर्ण भविष्य की दिशा में एक सशक्त संदेश छोड़ गया। इससे पहले राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में लोकतंत्र को केवल संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि जनहित में और अधिक सशक्त बनाना समय की मांग है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।