Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtest Against Extension of Dr Anmol Lal s Service at Ranchi University

अनमोल लाल को सेवा विस्तार देना गलत: महासंघ

झारखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ और रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने डॉ अनमोल लाल के सेवा विस्तार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उनका अंतिम कार्य दिवस शुक्रवार को था, और महासंघ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 28 Feb 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
अनमोल लाल को सेवा विस्तार देना गलत: महासंघ

रांची। डॉ अनमोल लाल को सेवा विस्तार दिए जाने की सूचना पर झारखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ व रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय के गेट पर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सदस्यों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। महासंघ के अध्यक्ष नवीन चंचल व संघ के महामंत्री अर्जुन राम ने कहा की डॉ अनमोल का बतौर उप निदेशक (उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग) में शुक्रवार को अंतिम कार्य दिवस था। उच्च निदेशालय के पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वैसे उप निदेशक जिनकी प्रतिनियुक्ति 3 वर्षों की पूरी हो जाती हो वे तीन वर्षों की सेवावधी पूरी होने की तिथि से स्वतः विरमित समझें जाएंगे। लेकिन, डॉ अनमोल लाल के न्योक्ता रांची विश्वविद्यालय द्वारा भौतिकी विभाग में शिक्षकों की कमी के परिपेक्षय में उन्हें मूल सेवा में वापसी के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को सेवा वापसी एवं उनकी जगह पर किसी दूसरे शिक्षक को भेजने से संबंधित पत्र भेजा गया है। ऐसे में डॉ लाल को सेवा विस्तार देना विवि के नियम/परिनियम के विरुद्ध होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें