Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPreparations for President Droupadi Murmu s Visit to Ranchi Officials Ensure Timely Arrangements

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी प्रोटोकॉल के अनुसार करने का निर्देश

रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर उपायुक्त ने सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के साथ बैठक में एयरपोर्ट, राजभवन और कार्यक्रम स्थल के लिए समन्वय बनाए रखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 10 Feb 2025 07:10 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी प्रोटोकॉल के अनुसार करने का निर्देश

रांची, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर उपायुक्त ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्था तय समय पर करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट, राजभवन एवं कार्यक्रम स्थल के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों को आपस में सही समन्वय बनाए रखने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय मौजूद थीं। बता दें कि 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा का स्थापना दिवस है। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति होंगी। वह 14 फरवरी को रांची आएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें