कांके में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
कांके में 33 केवीए बिजली मरम्मत कार्य के कारण अरसंडे, कांके, रिनपास, बुकुरू और सुकुरहुट्टू फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बिजली सहायक अभियंता पंकज कुमार ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 8 March 2025 10:13 PM

कांके, प्रतिनिधि। कांके बिजली आपूर्ति अवर प्रमंडल के 33 केवीए बिजली मरम्मत कार्य के लिए अरसंडे, कांके, रिनपास, बुकुरू, सुकुरहुट्टू फीडर रविवार को दिन के 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के बिजली सहायक अभियंता पंकज कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सही ढंग से बिजली आपूर्ति रहे इसके लिए क्षेत्र में 33 केवी के तार गुजरनेवाले रास्ते पर पेड़ की कटाई और छंटाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।