Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolitical Youth Training Camp Organized by Jharkhand Janadhikar Mahasabha

नामकुम में राजनीतिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा नामकुम के बगइचा में राजनीतिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य युवाओं को झारखंड की राजनीतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 1 March 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
नामकुम में राजनीतिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नामकुम, संवाददाता। झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से राजनीतिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नामकुम के बगइचा में किया गया। इस शिविर में चतरा, लातेहार, पलामू, बोकारो, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, लोहरदगा, खूंटी, मणिका, हजारीबाग, गुमला, तोरपा और जमशेदपुर के लगभग 100 युवा प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए उन्हें राजनीति के प्रति जागरूक करना, नेतृत्व कौशल विकसित करना और झारखंड की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों से परिचित कराना था। शिविर का आयोजन और संचालन आकांक्षा बिहान, अलका आइंद, अमन मरांडी, अपूर्वा गुप्ता, लीना, मनोज भुइयां, नारायण कांडेयांग और रिया तुलिका पिंगुआ ने किया। कार्यक्रम में एलिना होरो, बहादुर उरांव, झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक मंथन, सुनीता लकड़ा और विनोद जैसे प्रमुख वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित किया। सत्र समाप्ति के बाद लोकगीत और लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें