पोस्ते की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल
नामकुम में पुलिस ने पोस्ते की खेती करने के आरोप में दशकन मुंडा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खेत में काम करते समय उसे रंगेहाथ पकड़ा, जबकि दूसरा आरोपी मांगा मुंडा भाग निकला। पुलिस ने दशकन की बाइक जब्त कर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 3 Feb 2025 08:33 PM

नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र की पुलिस ने पोस्ते की खेती करने के आरोपी दशकन मुंडा को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पोस्ते की फसल नष्ट करने गई थी, जहां पुलिस टीम ने दशकन को पोस्ते के खेत में काम करने के दौरान रंगेहाथ धर दबोचा। जबकि दूसरा आरोपी मांगा मुंडा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दशकन की बाइक जब्त कर ली। फरार आरोपी मांगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।