Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Arrest Four for Poppy Cultivation in Tamad Area

बुंडू में पोस्ते की फसल पटवन करते चार आरोपी गिरफ्तार

बुंडू के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लोगों को पोस्ते की खेती करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शंभू सिंह मुंडा, दीपक मुंडा, परीक्षित लोहरा और अजीत लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 8 Feb 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
बुंडू में पोस्ते की फसल पटवन करते चार आरोपी गिरफ्तार

बुंडू, संवाददाता। तमाड़ थाना क्षेत्र में पोस्ते की खेती करते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इससे पहले शनिवार को तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार डेरो और मनिकाडीह गांव में पोस्ते की फसल नष्ट करने पहुंचे थे। पुलिस ने डेरों गांव के जंगली क्षेत्र में पोस्ते के खेत में पटवन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में शंभू सिंह मुंडा और दीपक मुंडा शामिल हैं। इनमें दीपक मुंडा बुंडू थाना क्षेत्र के डमारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मनिकाडीह गांव में पोस्ते की फसल पटवन करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे परीक्षित लोहरा और अजीत लोहरा शामिल हैं। दोनो मनिकाडीह गांव के निवासी हैं। यह जानकारी बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में दी।

गुजरात में मजदूरी करता है शंभू : चैता

पुलिस के हत्थे चढ़े शंभू मुंडा के पिता चैता मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि उनका पुत्र गुजरात में मजदूरी करता है। 22 जनवरी को वह घर आया था और शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वहीं पकड़ा गया, दीपक मुंडा बुंडू के डमारी गांव का निवासी है। वह अपनी बुआ के घर डेरो आया था दोनों निर्दोष हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें