अरगोड़ा तालाब की सफाई कर जल स्वच्छता का दिया संदेश
रांची में संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण में रविवार को अरगोड़ा तालाब की सफाई की। 200 सेवादारों ने इसमें हिस्सा लिया। मिशन का उद्देश्य जल बचाने और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।...

रांची। संत निरंकारी मिशन की ओर प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण में रविवार को अरगोड़ा तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। 200 सेवादारों ने इसमें भागीदारी की। सेवादल में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। बताया गया कि मिशन का उद्देश्य- जल बचाओ कल बचाओ, स्वच्छ जल स्वस्थ कल और स्वच्छ जल स्वच्छ मन है। निरंकारी मिशन, रांची की संयोजक बहन चंपा भाटिया ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व सत्कार योग निरंकारी राजपिता के सानिध्य में अमृत परियोजना के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत तालाब की सफाई की गई। वहीं, संत निरंकारी मिशन की ओर से देश के 27 राज्यों के 900 शहर और 1600 स्थानों पर संत निरंकारी मिशन के करीब 10 लाख सेवादार स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
रांची के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और पूर्व पार्षद अरुण झा मौजूद रहे। इसके बाद सेवादल के सदस्य निरंकारी सत्संग भवन पहुंचे और सतगुरु माता सुदीक्षा का लाइव प्रवचन का लाभ उठाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।