कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी-मूलवासी : के. राजू
झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के. राजू ने रांची पहुंचकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस की आदिवासी और मूलवासी पहचान को रेखांकित किया और संगठन के विकास के लिए पांच...

रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू शुक्रवार को रांची पहुंचे। पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों से उनका स्वागत किया। कांग्रेस भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी है। यह नहीं सोचना है कि दूसरी पार्टी उन्हें आगे लेकर जाएगी। आदिवासी-मूलवासी को कांग्रेस आगे लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो को सपोर्ट करें, लेकिन कांग्रेस की अपनी एक पहचान है। झारखंड के ही बेटे जयपाल सिंह मुंडा ने कांग्रेस का दामन थामा था, उनकी सोच को पूरा कर सकते हैं।
कांग्रेस प्रभारी ने नेता और कार्यकर्ताओं को पांच मंत्र दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान, संगठन की मजबूती, युवा व महिला नेताओं को मौका, एससी-एसटी-ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय से नेता बनाना और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता से किए वायदे को पूरा करना शामिल है। के. राजू ने कहा कि वह झारखंड में संगठन को चलाने के लिए नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए आए हैं।
मोहल्ले तक संगठन को ले जाना है : केशव महतो
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 2025 संगठन सृजन का वर्ष है और हमें संगठन की अंतिम इकाई तक को मजबूत करना है। हम जिन ग्राम, वार्ड, मोहल्ले में रहते हैं, उस स्तर तक संगठन को लेकर जाना है। पहले दौर में प्रभारी दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर और कोल्हान क्षेत्र का दौरा कर संगठन की समीक्षा करेंगे। अपने दूसरे दौरे में पलामू और संताल परगना क्षेत्र में संगठन की समीक्षा करेंगे।
जातीय जनगणना को राशि आंटित करने का प्रस्ताव : प्रदीप यादव
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में जातीय जनगणना, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सबसे प्रमुख मुद्दा है। वर्तमान बजट में जातीय जनगणना के लिए राशि का आवंटन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा हमारी तरफ से सहयोग मिलता रहेगा। संगठन की मजबूती से ही हम सभी आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। संगठन में काम करने का परिणाम संगठन ने हमें दिया है। जनता के लिए कांग्रेस हमेशा आगे बढ़कर काम करती है।
कांग्रेस नेताओं का होगा सोशल ऑडिट : प्रणव झा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा ने कहा कि के. राजू ने देश में कार्यों के सोशल ऑडिट की शुरुआत की थी। झारखंड में भी सोशल ऑडिट होगा, सभी नेताओं के कार्यों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। किन नेताओं का संगठन और जनता के हित में क्या योगदान रहा, इसकी पूरी जानकारी नए प्रभारी जुटाकर रखेंगे। संगठन में ईमानदारी पूर्वक काम करना है। संगठन आगे बढ़ेगा तो हम आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ रामेश्वर उरांव, सुरेश बैठा, प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बंधु तिर्की, शाहजादा अनवर, बन्ना गुप्ता, केएन त्रिपाठी, केदार पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता सोनाल शांति, लाल किशोर नाथ शाहदेव, कुमार राजा, गुंजन सिंह, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, प्रदीप तुलस्यान, अनादि ब्रह्म, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, राकेश किरण महतो, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, अशोक चौधरी, रमा खलखो, आभा सिन्हा, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, गुंजन सिंह, अजय शाहदेव, आलोक कुमार दुबे, विनय सिन्हा दीपू, विनय उरांव, नेली नाथन, गजेंद्र सिंह, शमशेर आलम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।