जलवायु लचीलापन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ
रांची में निर्मला कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा 'जलवायु लचीलापन और भारत: झारखंड के विशेष संदर्भ में' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अबूबकर सिद्दीकी ने...

रांची, वरीय संवाददाता। निर्मला कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा जलवायु लचीलापन और भारत : झारखंड के विशेष संदर्भ में, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग अबूबकर सिद्दीकी, रजिस्ट्रार, रांची विश्वविद्यालय डॉ गुरु चरण साहू, रजिस्ट्रार, झारखंड राय विश्वविद्यालय डॉ पीयूष रंजन व प्राचार्या डॉ सीनियर ज्योति ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। अबूबकर सिद्दीकी ने जलवायु लचीलेपन व पर्यावरण और मानव के बीच परस्पर संबंध के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सतत विकास के संबंध में प्रकृति के अर्थ और सामाजिक ताने-बाने में इसकी भूमिका को सामने लाने के लिए वेदों और कुरान का हवाला दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। डॉ पीयूष रंजन ने कहा कि दुनिया विशेष रूप से झारखंड राज्य में परिवर्तन देख रही है। उन्होंने हमारे दुर्लभ संसाधनों को बचाने के लिए जलवायु की गिरावट को रोकने के लिए उन छोटे-छोटे बदलावों के बारे में भी बात की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।