Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Level Review Organized by All India Boy Scouts Association on World Scout Day

रांची में होगा स्काउट का अस्थायी राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र

रांची में विश्व स्काउट दिवस पर द ऑल इंडिया ब्वॉज स्काउट्स एसोसिएशन, झारखंड शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की समीक्षा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के स्काउट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रांची...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
रांची में होगा स्काउट का अस्थायी राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र

रांची, वरीय संवाददाता। द ऑल इंडिया ब्वॉज स्काउट्स एसोसिएशन, झारखंड शाखा की ओर से विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर नेशनल लेवल रिव्यू का आयोजन किया गया। तुपुदाना स्थित सप्तऋषि सेवा भवन के सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार व रविवार को हुआ। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, बिहार, केरल, झारखंड आदि से स्काउट प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। बैठक में स्काउट संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। रांची को स्काउट के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव आया, जिसपर सभी पदाधिकारियों ने अस्थाई ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही झारखंड के राज्य आयुक्त अरविंद कुमार लाल सेंट्रल जोन के को-ऑर्डिनेटर बनाए गए। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स जर्नल प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए मणिपुर को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर तमिलनाडु के ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर प्रोफेसर हुसैनी ने कहा कि सभी राज्यों में स्काउट प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल की सचिव सुनंदा माना ने कहा कि हम सभी को ट्रेनिंग बैच, ट्रेंनिंग मैटेरियल्स एवं न्यू यूनिट का निर्माण कर स्काउट को आगे बढ़ने का निर्णय लेना है।

इससे पूर्व एक दिन पहले विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर चटकपुर स्थित रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे स्काउट के द्वारा कैंप फायर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा महतो व संचालन झारखंड स्टेट सेक्रेटरी विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें