नगड़ी प्रखंड का स्थापना दिवस मनाया गया
नगड़ी प्रखंड सह अंचल का स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। समारोह में बीडीओ, सीओ और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि प्रखंड के अलग होने से स्थानीय लोगों की परेशानियाँ कम...

पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि। नगडी प्रखंड सह अंचल का स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। इस दौरान नगड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं बीडीओ दीपाली भगत, सीओ राजेश कुमार सहित सभी पदाधिकारी और कर्मचारी समेत जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य मौजूद थे। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि हम सब प्रखंडवासियों के अथक प्रयास के बाद नगड़ी प्रखंड को अलग प्रखंड और अंचल मिला। पहले रातू प्रखंड के अंतर्गत हमारा क्षेत्र आता था जो यहां से काफी दूरी पर है। आम लोगों को वहां अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए जाना पड़ता था। वहीं प्रखंड प्रमुख मदुवा कच्छप ने कहा यहां प्रखंड बनने से लोगों की परेशानी दूर हुई। वहीं क्षेत्र के विकास में भी इससे काफी सुविधा हो रही है। बीडीओ दीपाली भगत ने कहा कि प्रखंड के ग्रामीण सरकारी योजनाओं का पुरा लाभ उठाएं। समारोह में नगड़ी अलग प्रखंड के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले आंदोलनकारियों सहित प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्रामीणों को शॉल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप प्रमुख अफ्साना परवीन, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष बजरंग महतो सहित बड़ी संख्या में प्रखंड के ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।