वृद्ध की मौत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
रांची के धुर्वा सेक्टर फोर निवासी किशोर सिंह की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। उनके पुत्र सूरज ने बताया कि पिता 10 अप्रैल को ई-रिक्शा में लौटते समय अज्ञात व्यक्ति के साथ थे। रात में मां को दुकानदार ने...

रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा सेक्टर फोर निवासी किशोर सिंह की मौत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। उनके पुत्र सूरज कुमार ने धुर्वा थाने में दी रिपोर्ट में कहा है कि पिता 10 अप्रैल को जिस ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, उसमें चालक के अलावा एक अज्ञात शख्स भी बैठा था। सामान रख वह दोबारा बाजार चले गए। रात में मां को दुकानदार ने कॉल कर पिता के अचेत होने की बात कही। उनका मोबाइल भी गायब था। पेट दर्ज होने पर उन्हें कुछ दवा दी गई। अगले दिन अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि पेट में चोट से आंत फट गया है। ऑपरेशन के बाद 12 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। सूरज का आरोप है कि पिता की पिटाई से मौत हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।