Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMS Dhoni Visits Diu Temple Fans Flock for Blessings

महेंद्र सिंह धौनी ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने गुरुवार को दिउड़ी मंदिर में माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। धौनी की उपस्थिति से प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी, खासकर युवाओं में सेल्फी लेने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 23 Jan 2025 07:34 PM
share Share
Follow Us on
महेंद्र सिंह धौनी ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

तमाड़, प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी गुरुवार को दिउड़ी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। दोपहर डेढ़ बजे मंदिर पहुंचे धौनी ने माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मनोज पंडा ने उनकी विधिवत पूजा-अर्चना कराई। वहीं धौनी की आने की खबर सुनकर प्रशंसकों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। धौनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। खासकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। गौरतलब हो पूर्व भारतीय कप्तान की इस मंदिर पर विशेष आस्था और विश्वास रहा है। पूजा करने के बाद धौनी रांची लौट गए। धौनी की आने की सूचना पर बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार झा खुद से मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। सबसे पहले दोनों पदाधिकारियों ने धौनी को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें