तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ नाबालिग से किया गैंगरेप
सिल्ली में एक नाबालिग छात्रा से तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जंगल में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...

सिल्ली, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से तीन बच्चों के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी करने के बाद उसे बेहोशी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। घटना एक अप्रैल की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को दिन के 10 बजे पीड़िता अपने घर से स्वर्णरेखा नदी में नहाने अकेले जा रही थी, रास्ते में गांव के पुतरा गोस्वामी ने लड़की का मोबाइल मांग कर किसी को फोन किया। उसके बाद वह अपना फोन लेकर निकल गई। कुछ दूरी जाने के बाद उस आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और जबरन कुछ पिला दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसका एक अन्य दोस्त भी वहां आ गया। दोनों उसे पकड़कर पास के जंगल में गए, जहां दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। लड़की को सिंगपुर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने गए थे
पीड़िता के माता-पिता अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करने गए थे। शाम में घर लौटे तो पुत्री को नहीं पाकर उसे खोजने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि वह नहाने गई थी उसके बाद नहीं लौटी है फिर कुछ लोगों ने लड़की के जंगल में पड़े होने की सूचना दी। किसी तरह लोगों की मदद से घर लाया गया। अगले दिन पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता की मां ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।