Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMahavir Mandal Restructuring in Kanke Mahesh Kumar Manish Elected as President

महेश कुमार मनीष बने श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड लक्ष्मण चौक के अध्यक्ष

कांके प्रखंड में श्री महावीर मंडल का पुनर्गठन किया गया। मदन कुमार महतो की अध्यक्षता में महेश कुमार मनीष को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। आलोक बैठा और सीताराम मुंडा कार्यकारी अध्यक्ष बने। रामनवमी पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 12 March 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
महेश कुमार मनीष बने श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड लक्ष्मण चौक के अध्यक्ष

कांके, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड, लक्ष्मण चौक का पुनर्गठन बुधवार को संस्थापक मदन कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता महेश कुमार मनीष को अध्यक्ष चुना गया। आलोक बैठा और सीताराम मुंडा कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल यादव, अरविंद महतो और सूरज लिंडा महासचिव, रोहित साहू सचिव, सूरज महतो उप सचिव, संजय महतो, फागू मुंडा, नसीबलाल महतो, दिलीप बैठा उपाध्यक्ष, विवेक साहू कोषाध्यक्ष, हीरा लोहरा प्रचार मंत्री, तरुण वर्मा भोजन प्रभारी, पंडित सुभाष द्विवेदी पूजा प्रभारी, अशोक मिश्रा अखाड़ा प्रभारी, सुनील गुप्ता और राम मनोहर मिश्र मीडिया प्रभारी बनाए गए। वहीं, तीन अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में जलेश्वर महतो, अजय महतो, पंकज कुमार और प्रवीण केसरी को रखा गया है। हीरालाल महतो स्वागत अध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक पंकज सिंह, संस्थापक सदस्य विनोद साहू, सुनील गुप्ता, गौरीशंकर महतो, अशोक महतो, सहदेव मुंडा, मुख्य संयोजक मिथिलेश तिवारी, शालिग्राम महतो, संयोजक मुकेश मुंडा, अरविंद राम, राधा नायक, राजकुमार महतो, संरक्षक पंकज वर्मा, अशोक गोप, चंदन बैठा, राजू दूबे, शिवधन मुंडा, सुखलाल चौधरी, आलोक मंडल विक्की की देखरेख में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें