ओरमांझी में समय-समय पर होता है जानवरों का टीकाकरण
ओरमांझी में पशुपालन विभाग में एक डॉक्टर और कुछ कर्मी काम कर रहे हैं। यहां 2011 की पशुगणना के अनुसार 27,432 पशुपालक हैं। गाय, बकरी, सूअर, भैंस और भेड़ की संख्या का विवरण दिया गया है। डॉ कमलेश कुमार ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 25 April 2025 07:52 PM

ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड में पशुपालन विभाग में एक डॉक्टर और कुछ कर्मी पदस्थापित हैं। हालांकि प्रखंड में समय-समय पर संबंधित बीमारी से बचाव के लिए जानवरों का टीकाकरण किया जाता है। ओरमांझी में 2011 की पशुगणना के अनुसार 27,432 पशुपालक हैं। गाय 20,877, बकरी 32,743, सूअर 6882, भैंस 5788 और भेड़ की संख्या 650 है। इस संबंध में पूछने पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में जरूरत की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार जानवरों का टीकाकरण किया जाता है। वर्तमान में पशुगणना का काम तेजी से चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।