Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLegal Awareness Campaign by DALSA in Jhona Panchayat National Lok Adalat on May 10

डालसा ने जोन्हा में चलाया कानूनी जागरुकता अभियान

अनगड़ा के जोन्हा पंचायत सचिवालय में डालसा ने डोर-टू-डोर कानूनी जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान में 10 मई को रांची में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। बच्चों से संबंधित कानूनों, दहेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
डालसा ने जोन्हा में चलाया कानूनी जागरुकता अभियान

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोन्हा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को डालसा ने डोर-टू-डोर जागरुकता कानूनी अभियान चलाया। इसमें 10 मई को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। अभियान के तहत पंपलेट बांटकर और ग्रामीणों को जागरुकता अभियान के तहत बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट, नशा उन्मूलन, बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून, मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी गई। मुआवजा के लिए पीड़ित डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए डालसा की भूमिका के बारे में बताया गया। मौके पर एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, शीला देवी, मीना कुमारी श्रीवास्तव, राजा वर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें