Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsLaunch of Jhar-Ras Shodhvat A Culinary Journey of Jharkhand s Traditional Cuisine

झारखंड की पारंपरिक पाक कला पर आधारित पुस्तक झार-रस शोधवत का विमोचन

रांची में होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) द्वारा झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित पुस्तक 'झार-रस शोधवत: झारखंड का एक पाक अभियान' का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में विभिन्न शेफ के अनुभव, झारखंडी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 24 Feb 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड की पारंपरिक पाक कला पर आधारित पुस्तक झार-रस शोधवत का विमोचन

रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची की झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित पुस्तक-झार-रस शोधवत: झारखंड का एक पाक अभियान, का विमोचन किया गया। यह पुस्तक विभिन्न शेफ के राज्य के दूरदराज इलाकों में भ्रमण कर स्थानीय झारखंडी व्यंजनों के लिए जंगलों से सामग्रियों को इकट्ठा करने से लेकर आदिवासियों के खानपान और रहन-सहन पर शोध का निष्कर्ष है। इस पुस्तक का विमोचन रविवार को भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। मौके पर पर्यटन कला संस्कृति खेल और युवा विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण, संदीप कुमार सिंह, पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार की निदेशक अंजलि यादव, आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार और भारत पर्यटन (पूर्वी) के क्षेत्रीय निदेशक प्रणव प्रकाश उपस्थित थे।

आईएचएम के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार, जो इस पुस्तक के संपादक भी हैं, ने बताया कि झार-रस शोधवत: झारखंड की पाक यात्रा, एक विशेष पुस्तक है जो झारखंड के पाक संस्कृति पर आधारित अंतराष्ट्रीय शेफ सम्मलेन के अनुभवों और यात्रा को संजोती है। यह पुस्तक सम्मलेन के दौरान प्रस्तुत किए गए झारखंड के पारंपरिक और नवाचारपूर्ण व्यंजनों की कहानियों, अनुभवों और शेफ के व्याख्याओं का संकलन है। पुस्तक में झारखंड के खाद्य परंपराओं और आदिवासी व्यंजनों का दस्तावेज भी है।

पर्यटन मंत्री, भारत सरकार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह पुस्तक सम्मलेन के दौरान उत्पन्न सांस्कृतिक और पाक कला के सामंजस्य का प्रतीक बनकर सामने आई है, जो न सिर्फ झारखंड के पारंपरिक व्यंजन अनुभवों को प्रस्तुत करती है, बल्कि भाग लेने वाले शेफ्स के नवोन्मेषी व्याख्याओं और कहानियों को भी समाहित करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें