Notification Icon

किराएदार के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी गांव में रहने वाली एक महिला ने खेल गांव थाना में युवक तुलसी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह पिछले 3 वर्ष से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 21 Sep 2020 09:41 PM
share Share

खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी गांव में रहने वाली एक महिला ने खेल गांव थाना में युवक तुलसी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह पिछले 3 वर्ष से गोल्डन साव के मकान में किरायेदार के रूप में रहती है। 19 सितंबर को वह घर में अकेली थी। पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच मकान मालिक का बेटा तुलसी घर के अंदर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो मकान मालिक गोल्डन मौके पर पहुंचा और केस नहीं करने की बात बोल कर मामले को आपस में सुलझा लेने की बात कही। इसी बीच मकान मालिक ने अपने बेटे को मौके से फरार करा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का क्या नाक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके घर गए थे लेकिन वह फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें