Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीKhunti Woman Alleges Sexual Exploitation by ITBP Soldier under Pretext of Marriage

आईटीबीपी में कार्यरत जवान पर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज

खूंटी की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आईटीबीपी में कार्यरत नितेश होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। नितेश ने शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाए और गर्भपात...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 Sep 2024 03:32 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। खूंटी की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया है। युवती के आवेदन पर मंगलवार को आईटीबीपी में कार्यरत जवान नितेश होरो के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सिरमटोली में रहकर प्राइवेट काम करती है। साल 2022 से नितेश से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह उसके किराए के मकान में रहने लगा। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब वह गर्भवति हो गयी तो आरोपी उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद आरोपी उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बीच पता चला कि आरोपी पहले से शादी शुदा है। अब आरोपी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें