Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsKalash Yatra Celebrates 12th Maharudra Yagna in Namkum

मरासिल्ली पहाड़ पर महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

नामकुम के मरासिल्ली पहाड़ पर 12वें महारुद्र यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर शिवलोक धाम पहुंचीं। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। मुख्य पुजारी अमित महाराज ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 21 Feb 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
मरासिल्ली पहाड़ पर महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के मरासिल्ली पहाड़ पर 12वें महारुद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लाल-पीले और भगवा वस्त्र पहने बड़ी संख्या में महिलाएं डोरंडा रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। यहां से जल लेकर जयघोष करते हुए शिवलोक धाम पहुंची, जहां पुजारियों ने कलश की स्थापना कराई। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जहां सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य पुजारी अमित महाराज जी ने स्थानीय पुजारियों की मदद से वेदी पूजन, देवताओं का आह्वान कर महारुद्र यज्ञ की शुरुआत की। मुख्य यजमान संजय सिंह ने सपत्नीक पूजन कार्य संपन्न कराया। अध्यक्ष दयानंद राय ने बताया कि यज्ञ का समापन महाशिवरात्रि को होगा। कलशयात्रा में मुख्य रूप से भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, मुखिया रंजीत लकड़ा, अनिल वर्मा, डॉ निकुंज वर्मा, अध्यक्ष दयानंद राय, अशोक राय, सूरत राय, विजय राय, रवीन्द्र खंडित, मनोज राय, दिनेश सिंह, भीम राय, गोवर्धन राय, राजेन्द्र राय और मुकेश कुजूर आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें