राजस्व उप निरीक्षक संघ के क्रियाकलापों पर हुई चर्चा
रांची में झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक में संघ की समस्याओं और मजबूती पर चर्चा की गई। उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया। राजस्व उप...

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची जिला शाखा की बैठक रविवार को सर्वे मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक में संघ के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई और संघ की मजबूती पर बल दिया गया। राजस्व उप निरीक्षक की समस्याओं पर विचार किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया। चर्चा हुई कि राज्य के राजस्व उप निरीक्षक राजस्व कार्यों से दबे हुए हैं। जिला में राजस्व उप निरीक्षक के कार्यबल की कमी है। बैठक में मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा, दुर्गेश मुंडा, रवींद्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।