पुलिस के अनुसंधानक कर्मयोगी पोर्टल पर होंगे निबंधित
झारखंड पुलिस के 20 हजार से अधिक जांच पदाधिकारियों का कर्मयोगी पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य किया गया है। केवल उन्हीं अधिकारियों का निबंधन होगा जिन्होंने छह प्रकार की ट्रेनिंग पूरी की है। एडीजी प्रशिक्षण...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के 20 हजार से अधिक जांच पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह विभाग के कर्मयोगी पोर्टल पर निबंधित किया जाना अनिवार्य है। राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा उन्हीं जांच पदाधिकारियों को कर्मयोगी पोर्टल पर निबंधित किया जा सकता है, जिन्होंने छह प्रकार की ट्रेनिंग पूरी की है। पुलिसकर्मियों के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोक संबंधी विषयों, नए तकनीक के प्रयोग, साइबर स्पेस में सुरक्षा, मिशन लाइफ के ओरिऐंटेशन मॉड्यूल व कार्यस्थल पर योगा ब्रेक विषयों पर ट्रेनिंग दी जानी है। एडीजी प्रशिक्षण सुमन गुप्ता ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया था कि एक माह के भीतर विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत ट्रेनिंग पूरी कराई जाए। प्रत्येक सप्ताह निबंधन व पाठ्यक्रमों को कितने अनुसंधानकर्मियों के द्वारा पूरा किया गया, इसकी समीक्षा एडीजी प्रशिक्षण गुरुवार को करेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।