Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Officials Promoted to IAS Six Non-SCS Officers Elevated

गैर राज्य सिविल सेवा के छह अधिकारी आईएएस में प्रोन्नत

झारखंड के छह गैर राज्य सिविल सेवा अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गई है। यह निर्णय केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से लिया गया है। जिन अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 3 Feb 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
गैर राज्य सिविल सेवा के छह अधिकारी आईएएस में प्रोन्नत

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के गैर राज्य सिविल सेवा (नन-एससीएस) के छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी गई है, उनका नाम कंचन सिंह, सीता पुष्पा, प्रीति रानी, बिजय कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार सिंह और राजेश प्रसाद है।

सभी अधिकारियों को वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोन्नति दी गई है। बता दें कि बीते दिनों यूपीएससी ने उक्त अधिकारियों के आईएएस बनने के सभी अर्हता को पूर्ण पाया था। चुने गए अधिकारियों की सूची यूपीएससी ने अपनी अनुशंसा के साथ राज्य सरकार को भेजी थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी थी। पूरी प्रक्रिया होने के बाद डीओपीटी ने अधिसूचना जारी कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें