Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीJharkhand Movement Leaders Demand Action Against Fake Activists

आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण का कार्य जल्द पूरा हो : मोर्चा

रांची में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें संयोजक विमल कच्छप ने राज्य सरकार से फर्जी आंदोलनकारियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की। शफीक आलम ने कहा कि ये लोग झारखंड के लिए कभी संघर्ष नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 02:34 PM
share Share

रांची। वरीय संवाददाता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक कार्यालय में गुरुवार को हुई। संगठन के संयोजक विमल कच्छप की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार से आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण कार्य को समय पर सम्पन्न कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि तथाकथित आंदोलकारी संगठन फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

शफीक आलम ने बताया कि झारखंड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा के लोगों ने न ही कोई अलग राज्य बनाने के संघर्ष में आंदोलन किया है, और न ही किसी आंदोलन में कभी जेल गए हैं। बेवजह बंदी और प्रदर्शन कर आम जनता और सरकार को क्षति पहुंचाने वाले ये लोग झारखंड आंदोलकारियों के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं। झारखंड आंदोलकारी मोर्चा ने राज्य सरकार से यह आग्रह किया है कि सभी फर्जी आंदोलकारियों की जांच कर उन पर कड़ी कारवाई की जाए और सही आंदोलनकारियों को उचित सम्मान और हक दिया जाए। बैठक में मुमताज खान, मानव घोष, जयश्री दास, बसंत महतो समेत अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें