Jharkhand Health Minister Irfan Ansari Slams BJP and Smriti Irani s Nationalism Claims तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद करे भाजपा : डॉ इरफान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Health Minister Irfan Ansari Slams BJP and Smriti Irani s Nationalism Claims

तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद करे भाजपा : डॉ इरफान

रांची के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा और स्मृति इरानी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न मना रही है और अमेरिका के दबाव में झुक रही है। उन्होंने झारखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 June 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद करे भाजपा : डॉ इरफान

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद करे। अमेरिका के आगे झुकने को जीत मत बताए। स्मृति इरानी को झारखंड की धरती पर आकर भाजपा सरकार की झूठी स्क्रिप्ट दोहराने की जरूरत नहीं है। यह धरती संघर्ष और हक की आवाज की धरती है, यहां अभिनय से नहीं, हकीकत से बात होती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा भाजपा पूरे देश में निकाल रही है। यह एक मजाक नहीं तो और क्या है? कहने को ये पाकिस्तान पर जीत का जश्न है, लेकिन सच्चाई यह है कि अमेरिका के दबाव में हमारी सरकार घुटनों पर आ गई और फिर भाजपा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर गई।

जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक नफरत से त्रस्त है, तब भाजपा के लोग राष्ट्रवाद के नाम पर भ्रम और उत्सव फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को बख्श दीजिए। सिंदूर ऑपरेशन के नाम पर हमारी भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए। यहां की मिट्टी को राजनीति का रंगमंच समझने की भूल मत कीजिए। झारखंड की जनता अब सवाल पूछना जानती है। स्क्रिप्ट नहीं, हकीकत सुनना चाहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।