Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Promotes Women s Empowerment on International Women s Day

महिलाओं को दें अधिक आर्थिक अवसर : मंत्री

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि सरकार, नाबार्ड और जमीनी संगठनों के सहयोग से महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। उन्होंने महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 8 March 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को दें अधिक आर्थिक अवसर : मंत्री

रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सरकार, नाबार्ड और जमीनी संगठनों के संयुक्त प्रयास से महिलाओं को और अधिक आर्थिक अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। वे खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।

इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए सतत विकास और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में नाबार्ड के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएचजी और एफपीओ के लगाए गए स्टॉल थे। इनमें हस्तशिल्प उत्पाद, जैविक उत्पाद और वन-आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मौके पर उपस्थित पद्मश्री चामी मुर्मू ने कहा कि नाबार्ड की वित्तीय और तकनीकी सहायता के कारण झारखंड की कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकी हैं। मौके पर झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष बिभा सिंह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की क्षेत्रीय प्रबंधक शिखा चौधरी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें