आरटीआई के लिए ऑनलाइन पोर्टल हुआ विकसित
झारखंड सरकार ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आरटीआई के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल आरटीआई.झारखंड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। तकनीकी सहायता के लिए कार्य दिवसों में फोन नंबर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 28 April 2025 10:49 PM

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आरटीआई ऑनलाइन के लिए एक पोर्टल विकसित किया है। आरटीआई.झारखंड.जीओवी.इन पर लॉग इन कर इस पोर्टल को खोला जा सकता है। आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित तकनीकी पूछताछ या सुझाव के लिए किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक फोन नंबर 18003456568 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पोर्टल विकसित होने के बाद इसे कार्मिक विभाग को हैंडओवर किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।