Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Allocates 150 Crores for Integrated Police Stations in Six Districts

राज्य के छह जिलों में बनेंगे इंटीग्रेटेड थाने

राज्य सरकार के गृह विभाग ने राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही झारखंड पुलिस भवन निगम के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 5 May 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
राज्य के छह जिलों में बनेंगे इंटीग्रेटेड थाने

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के छह जिलों में इंटीग्रेटेड थानों के निर्माण पर 150 करोड़ की राशि खर्च होगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही झारखंड पुलिस भवन निगम के द्वारा निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य के हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका और पलामू में संयुक्त पुलिस स्टेशन (इंटीग्रेटेड थाने) खोले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक इंटीग्रेटेड थाने में एक साथ महिला थाना, साइबर थाना, एसटी-एससी थाना और एएचटीयू थाने होंगे, यानी एक ही बिल्डिंग के अलग अलग तलों पर ये सभी विशेष थाने होंगे, ताकि आमलोगों को परेशानी ना हो।

महिलाओं के लिए इंटीग्रेटेड थानों में बैरक की भी व्यवस्था होगी। साथ ही ये थाने अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैश होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें