Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीJharkhand Chamber Elections Set for September 22 3909 Voters 35 Candidates

चैंबर की वार्षिक आमसभा कल, 21 कार्यकारिणी सदस्यों के के लिए 22 को मतदान

झारखंड चैंबर के चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल में होंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 35 प्रत्याशी चुनाव में हैं, और 3909 मतदाता मतदान करेंगे। आमसभा में मुख्य अतिथि संजय सेठ और विशिष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 02:28 PM
share Share

रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, 5 बजे तक कतार में खड़े होने वाले मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। गुरुवार को चैंबर भवन में हुई प्रेस वार्ता में चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार 3909 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। वहीं, शनिवार को चैंबर भवन में आयोजित वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी मौजूद रहेंगी। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित आमसभा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा। वहीं, दूसरे सत्र में चैंबर की वार्षिक गतिविधियों का लेखा जोखा पेश किया जाएगा।

35 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान

बता दें कि कार्यकारिणी समिति के लिए होने वाले चुनाव में कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवार का चयन करना है। कार्यकारिणी समिति के साथ ही पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी रविवार को मतदान स्थल पर होगा।

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि आमसभा से 30 दिन पूर्व बने लाइफ, कॉरपोरेट लाइफ और पैट्रोन सदस्य तथा 90 दिन पूर्व बने जेनरल एफिलियेटेड, कॉरपोरेट जेनरल कैटगरी के सदस्य ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा मतदान से पहले सदस्यों को बकाए का भुगतान करना होगा।

रविवार देर रात ही आएगा चुनाव परिणाम

चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी। और रिजल्ट की घोषणा रविवार को ही की जायेगी। वहीं, इस बार मतगणना के परिणाम से असंतुष्ट प्रत्याशी पुनर्मतगणना शुल्क के साथ 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक पुनर्मतगणना की अपील कर सकते हैं।

मतदानस्थल पर इनका लगेगा स्टॉल

मतदान स्थल पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, रोटरी क्लब, शैलबी डिवाइन हॉस्पिटल और झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। चुनाव पदाधिकारियों ने सभी से मतदानस्थल को साफ सुथरा रखने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें