Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Assembly Speaker Rabindranath Mahato Expresses Condolences on Manmohan Singh s Death

मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों ने देश को दिशा दी : रबींद्रनाथ

रांची, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था के जनक थे और उनके कुशल नीतियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 Dec 2024 07:22 PM
share Share
Follow Us on
मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों ने देश को दिशा दी : रबींद्रनाथ

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से वे दुखी हैं। डॉ. मनमोहन सिंह भारत के आर्थिक विकास के जनक थे। उनके कुशल आर्थिक नीतियों ने देश को दिशा दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनायीं, इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, आज वे हमारे बीच नहीं रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के मार्गदर्शक के रूप में जब भी एक राजनेता को याद किया जाएगा तो स्वर्गीय मनमोहन सिंह की कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं उनके चाहने वालों को इस विकट घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें