शहर में जानकी नवमी की धूम, धार्मिक अनुष्ठान हुए
रांची में जानकी नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और माता सीता की पूजा की गई। मैथिली समाज ने 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया। कार्यक्रमों में प्रसाद वितरण और खाने का आयोजन...

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को जानकी नवमी धूमधाम से मनाई गई। तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मैथिली समाज की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों में माता सीता की पूजा हुई। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, विभिन्न संगठनों की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन भी किया गया। मिथिला मंच ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया दुर्गा मंदिर प्रांगण, हाईकोर्ट कॉलोनी में झारखंड मिथिला मंच, जानकी प्रकोष्ठ की ओर से जानकी नवमी मनाई गयी। सियाराम झा सरस ने मां जानकी के प्राकट्य के बारे में बताया। जानकी प्रकोष्ठ की सदस्यों ने 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर खोइछा और दान दक्षिणा देकर विदा किया।
ममता झा, निशा झा, उषा पाठक, बबिता झा, रंजना झा, रानी झा ने योगदान दिया। मैथिली मंच ने विधिवत पूजा की झारखंड मैथिली मंच की बहिना प्रकोष्ठ की ओर से जानकी प्राकट्य दिवस पर विद्यापति दालान में माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। वहीं, डीएवी स्वर्णरेखा विद्यानगर में 51 कुंवारी कन्या का पूजन किया गया। गायिका बबिता, बिट्टू, अनिता झा व नमिता मिश्र ने सोहर की प्रस्तुति दी। बिनय झा, जयंत झा, अरुण झा, ब्रजकिशोर झा, भारतेंदु झा मौजूद थे। विद्यापति स्मारक समिति ने प्रसाद का वितरण किया विद्यापति स्मारक समिति की ओर से कचहरी चौक पर कार्यक्रम हुआ। डॉ बच्चाराम झा के नेतृत्व में मैथिल समाज के लोगों ने गोसाउनिक गीत के प्रस्तुति के साथ माता सीता की पूजा की। उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सतीश चंद्र झा, अमरेंद्र मोहन झा, दिलीप झा समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। कुंवारी कन्याओं को भोजन करा खोइछा दी वहीं, बाबा विद्यापति स्मारक समिति के तत्वावधान में माता सीता का प्राकट्य दिवस मनाया गया। 11 कुंवारी कन्याओं को भोजन करा खोइछा दी गई। लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष जयंत झा, मनोज झा, ईशांक झा, ज्ञानदेव झा, पप्पू सिहं, बिंदू झा, छवि झा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय मैथिली परिषद और अन्य संगठनों ने भी माता सीता का प्राकट्य दिवस मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।