इतिहास विभाग में महेश ठाकुर की पुस्तक का लोकार्पण
रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और पुस्तक लोकार्पण समारोह हुआ। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने महेश ठाकुर की पुस्तक 'कैथी लिपि: अतीत और...

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सह पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इतिहास विभाग के शोधछात्र महेश ठाकुर की पुस्तक कैथी लिपि: अतीत और वर्तमान, का लोकार्पण किया। कुलपति ने कहा कि लिपि और भाषा को बचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने पुस्तक लेखक की सराहना की। कहा, इस पुस्तक का प्रायोगिक महत्व है और पुराने दस्तावेज को पढ़ने में इससे बहुत सुविधा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि आरयू के पूर्व डीन प्रो आईके चौधरी, विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह, डॉ मोहित लाल, दीपांशु मरांडी, डॉ कंजीव लोचन, डॉ राजकुमार सहित विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।