Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीIndiGo Airlines Apologizes for Flight Delays Due to Bad Weather in Ranchi

खराब मौसम से विमान सेवाएं प्रभावित, दिल्ली-मुंबई की उड़ान हुई विलंब

विमान कंपनी ने यात्रियों से प्रकट किया खेद रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में खराब झारखंड में खराब मौसम का असर रांची से विभिन्न महानगरों की विमान से

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 Sep 2024 03:52 PM
share Share

विमान कंपनी ने यात्रियों से प्रकट किया खेद रांची, वरीय संवाददाता।

झारखंड में खराब मौसम का असर रांची से विभिन्न महानगरों की विमान सेवाओं पर भी पड़ा। कई विमान डेढ़ से दो घंटा विलंब से उड़े। विमान के विलंब से उड़ान भरने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। खराब मौसम के कारण उड़ान में विलंब होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस अधिकारियों ने विलंब के कारण यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो का दिल्ली से आने वाला विमान आधे घंटे विलंब से दोपहर 2:30 बजे रांची आया। यह विमान डेढ़ घंटा विलंब शाम 5: 25 बजे दिल्ली के लिए उड़ा। इंडिगो का मुंबई से आने वाला विमान डेढ़ घंटा विलंब से उड़ा। यह विमान शाम 4.30 बजे के बजाय शाम 5:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। वही शाम को दिल्ली से आने वाली इंडिगो की विमान सेवा भी रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जबकि इसके रांची से प्रस्थान समय शाम 5:30 बजे निर्धारित है। शाम को आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली सेवा रात 7:50 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह विमान भी निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट से रवाना हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें