Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीHindi Day Seminar Celebrates Hindi Language s Importance at Gosner College

हिंदी पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है: सर्वेश

रांची में गोस्सनर कॉलेज के हिंदी विभाग और आईओबी द्वारा हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार ने हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाषण, काव्य पाठ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 07:48 PM
share Share

रांची, वरीय संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के हिंदी विभाग और इंडियन ओवरसीज बैंक रांची की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी की प्रयोजनीयता पर संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि आईओबी क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय पदाधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा कि हिंदी पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। हिंदी बोलकर गर्व की अनुभूति करें। कार्यक्रम में हिंदी पर भाषण, काव्य पाठ, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को इंडियन ओवरसीज बैंक, रांची की ओर से प्रमाणपत्र, मेडल प्रदान किए गए। संचालन हिंदी विभाग के डॉ प्रशांत गौरव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रीति कुमारी द्वारा किया गया।

मौके पर प्रो ईलानी पूर्ती, प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ हाराधन कोईरी, डॉ वर्षा शालिनी कुल्लू, डॉ प्रशांत गौरव, प्रो खुशबू मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें