Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHEC Workers Protest on Labor Day Against Management s Policies

मई दिवस पर एचईसी श्रमिकों ने एकजुटता का लिया संकल्प

रांची में एचईसी श्रमिकों ने मजदूर दिवस पर नेहरू पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उनकी सभी सुविधाएं समाप्त की जा रही हैं और वेतन अनियमित है। श्रमिक नेता लीलाधर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
मई दिवस पर एचईसी श्रमिकों ने एकजुटता का लिया संकल्प

रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी श्रमिकों ने मजदूर दिवस पर नेहरू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कहा गया कि एचईसी प्रबंधन कामगारों की सभी सुविधाएं समाप्त कर रहा है। वेतन अनियमित है। कैंटीन भी बंद है। ईएसआई, सीपीएफ लोन नहीं है। तकनीकी रूप से दक्ष कामगारों से गैर तकनीकी काम कराए जा रहे हैं। कामगारों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मई दिवस पर सभी कामगारों ने एकजुट होकर अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। सभा को श्रमिक नेता लीलाधर सिग, अशोक सिंह, सुधीर गोप, वाई त्रिपाठी, राहुल लोहरा, घोसला गाड़ी. मनोज पाठक, सचिन कुमार एवं अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें