Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHailstorm and Rain Hits Ranchi and Surrounding Districts in Jharkhand

मौसम का मिजाज: राज्य के 12 जिलों में आज भी ओलावृष्टि के आसार, कल से मौसम साफ

झारखंड के रांची और आस-पास के जिलों में शनिवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर से ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण फसलों और फलों को नुकसान हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 22 Feb 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज:  राज्य के 12 जिलों में आज भी ओलावृष्टि के आसार, कल से मौसम साफ

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में रांची समेत आसपास के जिलों में शनिवार को दोपहर बाद गरज के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। राज्य के दक्षिणी भाग स्थित सभी जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले मौसम आमतौर पर साफ रहे और धूप कड़ी रही। लेकिन एक बजे के बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही बिजली तड़कने के साथ रांची के सोनाहातू समेत पूर्वी सिंहभूम में ओलावृष्टि हुई। बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों के साथ फलों के मंजर का नुकसान हुआ। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई जगहों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गुमला, गिरिडीह आदि जिलों में तेज हवा और गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 2.0 मिमी, बोकारो में 15.0, मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 5.5 मिमी, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में 0.5 मिमी बारिश हुई। जबकि अन्य जिलों में हल्की व छिटपुट बारिश हुई।

दोपहर बाद बारिश होने के बाद मौसम ठंडा रहा। जबकि तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आयी है। हालांकि रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर, देवघर और सरायकेला का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव नहीं होंगे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से आंध्र प्रदेश तक बना निम्न दबाव (ट्रफ लाइन) अब कमजोर पड़ रहा है। 24 से राज्य का मौसम साफ हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें