Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Kalash Yatra Held in Ranchi for Bhagwat Katha

हनुमान नगर से 251 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

रांची के हनुमान नगर, मुहूरम टोला से शनिवार को 251 महिलाओं और बैंड पार्टी के सदस्यों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पीएचइडी तालाब पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद जल लेकर मंदिर लौटे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 22 Feb 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
हनुमान नगर से 251 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

रांची, वरीय संवाददाता। पंच मंदिर देवधाम परिसर, हनुमान नगर, मुहूरम टोला से शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाएं और बैंड पार्टी के सदस्य शामिल हुए। शोभायात्रा पीएचइडी तालाब पहुंची, यहां पूजा-अर्चना कर जल लेकर वापस मंदिर लौटी। बताया गया कि मंदिर में अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान 28 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। शनिवार को अनुष्ठान में डॉ जीतू चरण राम, रणधीर रजक, बीके सिंह, केके निराला, रमेश कुमार, आरके सिन्हा, महेश तिवारी, ब्रज नंदर शर्मा, केएल मंडल व भक्तों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें