Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Inauguration of Dashabhuji Maa Durga Temple with 11-Day Yagna Festival in Bedo

बेड़ो में 5100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

महादानी मंदिर बेड़ो परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा देवी के मंदिर का 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव शुरू हुआ। 5100 कुमारी कन्याओं और सुहागिनों ने कलश यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 1 March 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
बेड़ो में 5100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर बेड़ो परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा देवी के मंदिर का 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस दौरान 5100 कुमारी कन्याओं और सुहागिनों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से महावीर चौक से मसरी बेड़ा नदी के घाट पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य अंचल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश में जल लेकर महिलाएं मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में जीतेंद्र पाठक, शिव सेना झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, भवानी शरण सिंह, पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय आदि शामिल हुए। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों को यज्ञाचार्य अंचल पाठक, मृत्यंजय पाठक, विकास पाठक, नरोत्तम पांडेय, भारतेन्दु द्विवेदी, ध्रुव मिश्र, आशुतोष पांडेय और सोनू पांडेय की अगुवाई में बतौर यजमान साधन कुमार राय सपत्नी लखी राय, राजेंद्र साहू, अनिता देवी, संजीत साहू, मनीता देवी, मोतीलाल गुप्ता, भारती देवी ने पूरा किया।

11 मार्च तक चलेगा यज्ञ महोत्सव

कार्यक्रम के दौरान वृंदावन की कथा व्यास रश्मि किशोरी द्वारा कथा वाचन किया। यज्ञ महोत्सव 11 मार्च तक चलेगा। शोभायात्रा में थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान समेत पुलिसकर्मी, बेड़ो सीएचसी की एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था थी। महोत्सव को सफल बनाने में सौमित्र शर्मा, पंकज गुप्ता, अंकित सोनी, शिवेंद्र सौरभ, दशरथ गोप, शशि गोप, वासुदेव महतो और राजू समेत गांव के युवा समाजसेवी लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें