Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Celebration of Ram Navami Festival in Karra with Colorful Procession

कर्रा में रामनवमी को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

कर्रा में रविवार को रामनवमी का त्योहार भक्ति भाव से मनाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी मंदिरों में महावीरी झंडा की पूजा की गई। शोभायात्रा के दौरान अस्त्र-शस्त्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 6 April 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
कर्रा में रामनवमी को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड में रविवार के रामनवमी का त्योहार भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। रामनवमी को लेकर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व प्रखंड अंतर्गत सभी मंदिरों एवं घरों में विधिवाधन से महावीरी झंडा का पूजा किया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक अस्त्र-शस्त्र हैरतअंगेज कर्तव्य दिखाए। जय श्री राम, जय बजरंगबली, भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा जैसे गानों पर जमकर हनुमान भक्तों ने नित्य किया। सभी जगह पर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ उपस्थित थे। जुलूस के स्वागत के लिए शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पानी और चना की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में शामिल जुलूस के सभी मंडलियों का मिलन  कर्रा चौक पर हुआ। मौके पर कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीओ वंदना भारती, थाना प्रभारी मनीष कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंजू देवी, नगेन्द्र सिंह, दिलीप सिन्हा, पवन सिन्हा, बिनोद प्रसाद सोनी के आलावे सभी कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें