फर्जी कागजात से दूसरे की गाड़ी को अपना बताकर बेचा, केस
रांची के धुर्वा निवासी राहुल कुमार को गाड़ी की बिक्री के एवज में 15 लाख की ठगी का शिकार होना पड़ा। उन्होंने भारत तिवारी, सत्येंद्र तिवारी और अभिषेक तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। राहुल ने 17...

रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के धुर्वा के रहने वाले राहुल कुमार से गाड़ी की बिक्री के एवज में 15 लाख की ठगी की गई है। इस संबंध में राहुल कुमार ने भारत तिवारी, सत्येंद्र तिवारी और अभिषेक तिवारी के विरुद्ध धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राहुल कुमार की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में पप्पू कुमार सिंह की कंपनी में बतौर चालक काम करते हैं। यूपी निवासी भारत तिवारी अक्सर उनकी कंपनी में बड़ी और महंगी गाड़ी लेकर आते थे।
इसी बीच उनसे अच्छी जान- पहचान हो गई। एक गाड़ी खरीदने की इच्छा जतायी। 17 अगस्त 2024 को आरोपी ने उन्हें फोन किया और जल्दी गाड़ी ले जाने की बात कही। उस वक्त पांच लाख रुपए नगद की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कर्ज लेकर 15 लाख का भुगतान किया। कागजात देकर आरोपी ने उन्हें गाड़ी दी। इसके बाद गाड़ी को उन्होंने अपने गांव भेज दिया। हाल के दिनों में पता चला कि गाड़ी के सारे कागजात फर्जी हैं। गाड़ी भी भरत तिवारी की नहीं है। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।