4.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार चार आरोपी जेल भेजे गए
रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात गुमटी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 4.5 किलो गांजा बरामद हुआ। ये सभी आरोपी नशीले पदार्थों के धंधे में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों...

रांची, वरीय संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआइ बस स्टैंड के पास गुमटी से गांजा के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को पुलिस ने होटवार जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग पैकेट में साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया था। सभी नशीले पद्धार्थ का धंधा करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन्हें सुखदेवनगर व पंडरा ओपी पुलिस ने छापामारी कर शनिवार को रात में पकड़ा था। जेल भेजे गए आरोपी प्रिंस कुमार सिंह हेहल वृंदावन नगर, अजीत कुमार साहू मुड़ला पहाड़, दामोदर साहू पुंदाग के शालीमार बाग अवधेश नगर और संजय साहू मधुकम महुआ टोली का रहने वाला है। इनमें से प्रिंस कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वे नशीले पद्धार्थ का धंधा करने के आरोप में पूर्व में डोरंडा, सुखदेवनगर व कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। अजीत कुमार साहू को पंडरा ओपी पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।
गांजा के साथ धंधेबाजों की गिरफ्तारी में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार, पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार, दारोगा श्याम नाथ उरांव, सिपाही अकरम खां व अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।